स्कूल में ध्यान मुद्रा का अभ्यास कराया

हजारीबाग | केडी चिल्ड्रन अकादमी/ हाई स्कूल, डॉ. भाभा मार्ग, मुनका बगीचा हजारीबाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यालय सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्त ने विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार एवं अन्य योग का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व पर व्यापक प्रकाश डालते हुए इसे जीवन से जोड़कर निरोग रखने की सीख दी। शिक्षक सुखदेव यादव ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आसनों जैसे प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन साथ ही ध्यान मुद्रा का अभ्यास कराते हुए इनकी महत्ता को बताया। शिक्षिका संगम कुमारी, वीणा साव, रिया कुमारी, मंजू देवी, आरोही कुमारी, कुमारी लीलावती आदि ने भी बच्चों को योग करके बताया और इसके क्या-क्या लाभ है उनके विषय में विस्तृत जानकारी दी। अभ्यास में शिक्षक भी शामिल थे। हजारीबाग | हजारीबाग के पुराने खिलाड़ियों, फुटबॉल कोच एवं रेफरियों द्वारा आयोजित ए डिवीजन फुटबाल लीग मैच कर्जन मैदान मैदान में चल रहा है। इधर दो दिन बारिश का रेड अलर्ट होने के कारण मैच को रोक दिया गया था। पर शनिवार को दो मैच खेला गया। इसमें पहले मैच में नया खाप फुटबॉल क्लब ने अंबेडकर क्लब खपरियावां को दो एक से हराया, जबकि दूसरे मैच में जोहर क्लब गुरुडीह ने लिटिल स्टार क्लब करकारी को दो शून्य से हराया। इस मौके पर भैया मुरारी, परमेश्वर, शमीम खान, अबोध राम, अशोक कुमार, विकास दास, शफीउल्लाह खान, उमेश कुमार और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे रेफरी में सुरेंद्र राम, राजेंद्र कुमार और दिलीप राम थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *