स्कूल में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

भास्कर न्यूज | लोहरदगा सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में वंदना के बाद आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे ने विद्यार्थियों को हनुमान जी के जीवन से जुड़ी रोचक कहानियां सुनाई। वहीं उनके बाल्यकाल की कथा सुनकर सभी छात्र छात्राएं आनंदित हो उठे। विद्यालय की सुनीता दीदी ने त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलयुग में हनुमान जी द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संध्या के समय हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी व छात्र-छात्रों उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर हनुमान जी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *