स्कूल में महिला के साथ शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो:मुरैना जिले के निमास प्राथमिक शाला का मामला, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

पहाड़गढ़ विकास खंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय निमास में शिक्षक का महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो सामने आया है। वीडियो शुक्रवार का बताया गया है। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। शासकीय स्कूल निमास की घटना शासकीय प्राथमिक स्कूल निमास में पदस्थ शिक्षक अशोक पाठक स्कूल की रसोई में ही महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे गए। शिक्षक स्कूल की रसोई में गए और महिला कर्मचारी के साथ संबंध बनाए। इसी दौरान वहां के किसी कर्मचारी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि शासकीय स्कूल में पदस्थ सरकारी शिक्षक ही जब इस तरह के अनैतिक कार्य में लिप्त है। इससे स्कूल पढ़ने आ रही छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले में जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर सक्सेना को भास्कर ने फोन किया तो उनके द्वारा फोन नहीं रिसीव किया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने उसे सस्पेंड करते हुए कहा कि शिक्षक के द्वारा किया कृत्य गलत है। व्यक्ति कोई भी हो इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *