अलवर के निकट राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल ढहलावास की इतिहास विषय की व्याख्याता कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया। दो दिन पहले स्कूल में व्याख्याताओं के बीच मारपीट हो गई थी। महिला व्याख्याता पर मारपीट का आरोप था। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने व्याख्याता कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। विभाग के निदेशक आशीष मोदी के आदेश के अनुसार राउमावि ढहलावास में कार्यरत व्याख्याता योगेश यादव के साथ मारपीट की गई। इस मामले में जांच में व्याख्याता कविता शर्मा के विरुद्ध आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने पर व्याख्याता कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। जिसका मुख्यालय बीकानेर किया गया है। विभाग ने माना है कि इस घटना से स्कूल व विभाग की छवि धूमिल हुई है।


