चौथ का बरवाड़ा कस्बे के सवाई माधोपुर मार्ग पर 5 अगस्त को निर्माणाधीन होटल सिक्स फोर्ट में चोरी हुई थी। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए सामान के साथ एक कार सहित दो वाहन भी जब्त किए गए हैं। चोरी के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं। CCTV फुटेज खंगाले तो हुई पहचान चौथ का बरवाड़ा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि कस्बे में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जिसके तहत पुलिस सूत्रों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी मामले में पुलिस ने सवाई माधोपुर मार्ग पर एसार पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन होटल सिक्स फोर्ट के भवन से लोहे की प्लेट एवं जैक चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ में उन्होंने चौथ का बरवाड़ा में कई चोरी की वारदात कबूल की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी साहिल खान निवासी गंगापुर सिटी, आमीन उर्फ नूरुद्दीन निवासी गंगापुर सिटी, फरियाद खान निवासी गंगापुर सिटी और सोनू निवासी गंगापुर सिटी हैं। इन सभी चोरों से पुलिस ने चोरी किया हुआ सामान बरामद कर लिया है।


