स्कूल में मिड-डे मील खाने से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग:पश्चिमी सिंहभूम में 6 साल की बच्ची की मौत, 20 बीमार; उल्टी और दस्त की शिकायत

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जेटेया पंचायत स्थित नयागांव में स्कूली बच्चों को फूड पॉइजनिंग हो गई। इस घटना में 6 वर्षीय आयुषी गोप की मौत हो गई है। बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद हुए बीमार घटना गुरुवार की है। बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय नयागांव ओड़िया स्कूल में मिड-डे मील में बने दाल-चावल और आलू की सब्जी खाई थी। भोजन करने के कुछ समय बाद ही बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सात बच्चों को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां डॉ. ब्रजमोहन हेस्सा की देखरेख में बच्चों का इलाज चल रहा है और सभी को स्लाइन दिया जा रहा है। एक चाईबासा सदर अस्पताल रेफर एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुछ बच्चे चंपुआ के निजी अस्पताल में भी भर्ती हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, करीब 20 बच्चे इस फूड पॉइजनिंग की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। सभी बच्चे स्कूल में बने एमडीएम खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 16 से अधिक बच्चे बीमार हुए थे। इसमें 9 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। -डॉ. हरि पद, प्रभारी चिकित्सक बड़ा जामदा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *