बोकारो | डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कूल में सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम के अंतर्गत माता-पिता को शिक्षा के बारे में शिक्षित करना था। रिसोर्स पर्सन कल्याणी प्रसाद व जीजीपीएस के उपप्राचार्य अनूप दाम्यान जॉन थे। शुभारंभ प्राचार्य मुकेश कुमार व रिसोर्स पर्सन ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से गणेश वंदना कर कार्यक्रम का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को शिक्षकों की ओर से अभिभावकों में जानकारी देने के विषयों पर चर्चा की गई।


