स्कूल में स्वामी दयानंद की जयंती का आयोजन

भंडारीदह | भंडारीदह के एक निजी विद्यालय में बुधवार को स्वामी दयानंद की जयंती मनाई गई। विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्वामी दयानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। शिक्षकों ने स्वामी जी पर आधारित भजन गाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी जी एक महान देशभक्त, आर्य समाज के प्रवर्तक एवं महान समाज सुधारक थे। आज संपूर्ण देश उनकी जयंती मना रहा है। उन्होंने सोई हुई जाति को दौड़ना सिखाया एवं समाज को नव मूल्यों के निर्माण हेतु एक नई दिशा प्रदान की। स्त्रियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया, विधवा विवाह और सती प्रथा का अंत करने पर बल दिया। आज हम सभी स्वामी जी के द्वारा बताए गए मापदंडों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को साकार रूप प्रदान करें, साथ ही उनके जीवन-मूल्यों को आत्मसात करें। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *