लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, न्यू सुभाष नगर, बस्ती जोधेवाल में हिंदी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। फाउंडेशनल स्टेज के विद्यार्थियों ने स्वर-व्यंजन गतिविधि में भाग लिया। बच्चों ने खेल-खेल में हिंदी अक्षरों को सीखा और भाषा के प्रयोग के लिए प्रेरित हुए। इस मौके पर चेन ऑफ ग्रीन लैंड स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्र ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है, जो पूरे भारत की विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में जोड़ती है। उन्होंने बताया कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं की पहचान है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपनी भाषा का सम्मान करें और इसे गर्व से अपनाएँ। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा ने कहा कि हिंदी दिवस मातृभाषा की सुंदरता और महत्व का स्मरण कराता है। उन्होंने बच्चों को गर्व से हिंदी बोलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हिंदी का सम्मान करना हमारी जड़ों का सम्मान करना है।


