स्कूल में 50 पौधे लगाए, बुड्ढा नाले के किनारे भी पौधरोपण किया

लुधियाना| नगर निगम लुधियाना और ट्री एटीएम संस्था ने बुधवार को आदर्श पब्लिक स्कूल, कपिल पार्क में पौधरोपण अभियान चलाया। स्कूल के जनरल सेक्रेटरी यशपाल बांगिया और ट्रस्ट सदस्य विशाल बांगिया के आग्रह पर यह अभियान स्कूल परिसर और बुड्ढा नाले के किनारे आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मनीष शाह ने 50 पौधों के रोपण के साथ अभियान की शुरुआत की और पर्यावरणीय स्थिरता पर जोर दिया। बच्चों ने भी तरह-तरह के पौधे लगाए। प्रधानाचार्या अमिता बांसल और कोऑर्डिनेटर सुनीता अरोड़ा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण सरंक्षण में योगदान देने की प्रेरणा दी। अभियान में स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *