भरतपुर के एक प्राइवेट स्कूल संचालक की पिटाई के मामले में बीकानेर के प्राइवेट स्कूल संचालकों ने यहां कलेक्टरी पर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल संचालकों ने आरोप लगाया कि आए दिन लोग स्कूल में आकर हल्ला करते हैं और अब तो स्कूल संचालकों की पिटाई होने लगी है। स्कूल शिक्षा परिवार के बैनर तले स्कूल संचालकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस दौरान स्कूल संचालकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश देव से मिलकर अपनी पीड़ा जताई। उन्होंने कहा कि फीस नहीं देने वाले अभिभावक स्कूल में आकर झगड़ा करते हैं। फीस मांगने पर स्कूल में आकर हंगामा करते हैं। एडमिशन के समय गार्जन को फीस बता दी जाती है, इसके बाद भी वो फीस को लेकर समय समय पर परेशान करते हैं। भरतपुर में तो स्कूल संचालक के साथ बदसलूकी की गई। यहां तक कि स्कूल संचालक को ही पुलिस पकड़कर ले गई और उसे शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ऐसी ही घटना बीकानेर में भी हो चुकी है, जब गंगाशहर के एक स्कूल संचालक के साथ पुलिसकर्मी ने मारपीट की। प्रतिनिधि मंडल में ये थे शामिल ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में स्कूल शिक्षा परिवार के मनोज सिंह राजपुरोहित, मनोज व्यास, राजेश रंगा, चंपालाल, ओमानाराम, प्रकाश व्यास, आनन्द सिंह, प्रकाश व्यास, राजेश सुथार, दीपक यादव, अरुण व्यास, महावीर जैन, भरत जैन, महेश गुप्ता, गणेश गहलोत, गणेश कच्छावा, भंवर सिंह राठौड़, भंवर सिंह सांखला आदि शामिल रहे।


