बिश्रामपुर | जिले में नए जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना के बाद शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अजबनगर का निरीक्षण किया। वहां प्राचार्य समेत पूरा स्टाफ अनुपस्थित मिला। शिक्षकों के न आने के कारण डीईओ ने खुद स्कूल की प्रार्थना संपन्न कराई। डीईओ ने स्कूल की प्राचार्य बिरजीनिया केरकेट्टा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस के बाद समय पर स्कूल न पहुंचने और हाजिरी लगाकर गायब रहने वाले शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।


