भरतपुर के सेवर थाना इलाके से एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान गांव के युवकों ने छात्रा से छेड़छाड़ कि, जब छात्रा के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो, युवकों ने छात्रा के भाई को डंडे से बुरी तरह पीटा। छात्रा के भाई के साथ मारपीट का लाइव वीडियो भी सामने आया है। स्कूल से घर जा रही छात्रा से अश्लील हरकत घटना 9 जनवरी की है। छात्रा के पिता ने सेवर थाने में FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि शाम करीब 4 बजे मेरी 15 साल की बेटी और 17 साल का बेटा स्कूल से घर जा रहे थे। गांव के रास्ते पर कुछ आवारा और असामाजिक तत्वों ने नाबालिग छात्रा को रास्ते में पकड़ लिया। वह छात्रा से अश्लील हरकतें करने लगे। दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा जब छात्रा के भाई ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो, युवकों ने डंडे से छात्रा के भाई को बुरी तरह पीटा। वहां मौजूद एक युवक ने पिटाई का वीडियो बना लिया। जो आज सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। हालांकि गांव के लोगों ने दोनों पक्षों में राजीनामा करवा दिया। साथ ही छात्रा के परिजन इस मामले को लेकर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।


