स्कूल से लौट रहे किशोर से लूटा फोन, 2 को पकड़ा

जीटीबी नगर भामियां कलां में शुक्रवार दोपहर 3 बजे के करीब फोन लूटने की घटना हुई है। मामले में रवनीत कौर ने बताया कि उनके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई है। उसके बाद अपने बेटे वरणदीप को फोन खरीदकर दिया था। घटना के दिन उनका बेटा उनके साथ ही फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए। जिन्होंने उनके बेटे का फोन छीन लिया। तभी वरणदीप ने बाइक के पीछे बैठे युवक का गला पकड़ लिया, जिसके बाद उनका पीछा कर बाइक समेत आरोपियों को नीचे गिरा दिया। इसके बाद लोगों की मदद से दो आरोपियों को पकड़ कर थाना जमालपुर की पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मामले में जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पकड़े दो आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र देव चन्द्र वासी गुरु नानक नगर भामियां कलां और रमन चौधरी पुत्र रंजीत सिंह के सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने अदालत में पेश कर रिमांड लिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *