स्कूल से 49 यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई मामले में केस दर्ज

भास्कर न्यूज | लातेहार शहर के धर्मपुर स्थित बुनियादी विद्यालय परिसर में खड़े 49 यूकेलिप्टस पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। लातेहार रेंजर नंदकुमार महतो के द्वारा इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार लकड़ा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पेड़ कटाई करने वाला संवेदक रघुनाथ प्रसाद, ड्राइवर एवं वाहन मालिक को आरोपी बनाया गया है। सभी के खिलाफ कांड संख्या 49/2026, सीएफ एक्ट की धारा 41 एवं 42 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले को दैनिक भास्कर ने 20 जनवरी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में खुलासा किया था कि विद्यालय प्रबंधन समिति और प्रधानाध्यापक द्वारा करीब चार लाख रुपये मूल्य के यूकेलिप्टस पेड़ों को मात्र 25 हजार रुपये में बेच दिया गया। बिना निविदा प्रकाशित किया ही पेड़ों की कटाई की और सेटिंग के तहत बेच दी गई। 4 लाख के पेड़ 25 हजार में बेचे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *