लुधियाना। सर्दियों का मौसम आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ठंडी हवा, कम नमी और गुनगुने पानी से बार-बार नहाने की वजह से स्कैल्प ड्राई हो जाती है। इसका असर डैंड्रफ, खुजली, बाल झड़ने और बेजान बालों के रूप में दिखता है। ऐसे में स्कैल्प मसाज एक ऐसा आसान उपाय है, जो न सिर्फ बालों बल्कि पूरे शरीर को आराम देता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सर्दियों में हफ्ते में दो से तीन बार सही तरीके से की गई स्कैल्प मसाज बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।


