स्कॉर्पियो चालक ने बाइक को टक्कर मारी, युवती की मौत

भास्कर न्यूज| जालंधर चौकी पतारां के अधीन आते रामामंडी-होशियापुर रोड पर नंगल शामा के पास सोमवार देर रात 11 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक चला रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी। जिस उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती की पहचान नंगल फतेहपुर की रहने वाली अमनदीप कौर पुत्री कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। एएसआई गुरमीत सिंह ने थाना पतारां पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर अकेली लड़की ही सवार थी। ऐसे में पीछे से आए स्कार्पियो सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *