स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मारी, स्टूडेंट की मौत:बैतूल-इंदौर हाइवे पर हुआ हादसा; मां की हालत गंभीर

बैतूल के चिचोली थाना इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल आईटीआई छात्र की आज तड़के इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह हादसा बैतूल-इंदौर हाइवे पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक छात्र की पहचान धनियाजाम निवासी 20 वर्षीय अरविंद सुखराम के रूप में हुई है। हादसे में उसे सीने में गंभीर चोटें आई थीं। चिचोली से बैतूल रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी मां सलिया बाई (55) भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया जा सकता है। स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार परिजन चैनू पंडराम के अनुसार, यह घटना मुन्ना मासाब के खेत के पास हुई, जब मां-बेटा बाइक से घर लौट रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, यह महाराष्ट्र पासिंग स्कॉर्पियो उज्जैन से दर्शन कर लौट रही थी। अरविंद चिचोली में आईटीआई का छात्र था। वह अपने चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। चिचोली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *