स्कॉर्पियो व बाइक में भिड़ंत बाइक सवार की मौत

गुमला |रांची-गुमला मुख्य मार्ग स्थित नागफेनी के समीप स्कोर्पियो व बाइक के बीच हुए सीधी भिड़ंत में बाइक सवार 40 वर्षीय रूपा गोप की मौत हो गई। जबकि स्कोर्पियो में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। स्कोर्पियो सवार लोग बाबा धाम से दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर लौट रहे थे। स्कोर्पियो सवार किसी अनहोनी की अंदेशा पर तीतर-बितर हो गए। सूचना के बाद सदर थाना के एसआई राजेन्द्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुच कर मार्ग को सुचारू कराया। साथ ही स्कोर्पियो व बाइक को जब्त कर थाना ले आए। बताया जाता है कि मृतक रूपा गोप सिसई थाना क्षेत्र के बिरकेरा महुआ टोली गांव का रहने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक की पत्नी व तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *