रामपुरकलां । रोटरी मेडिकल मिशन राहत-2 के अंतर्गत 7 फरवरी को रामपुरकलां के स्वास्थ्य केंद्र पर स्क्रीनिंग कैंप लगेगा। बुधवार को एसडीएम अरविंद सिंह माहौर तैयारी का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। एसडीएम ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. उदयभान सिंह रावत से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने आधार सुपरवाइजर पुनित जैन को निर्देशित किया रामपुरकलां में 6 और 7 फरवरी को कैंप लगेगा।


