जयपुर | जय जननी संस्थान, कम ऑन डू इट विमेन्स ग्रुप एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों को स्क्रीन की लत से दूर कर खेल, संवाद और लेखन से जोड़ने का अभियान चलाया गया। इस अभियान से दैनिक भास्कर का प्रमुख शैक्षणिक प्रोग्राम जूनियर एडिटर भी जुड़ा। इस दौरान आयोजकों ने कहा कि यह पहल बच्चों को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


