स्टील एक्सप्रेस पर पथराव, दो एसी कोच के शीशे टूटे:ट्रेन को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, आरपीएफ जांच में जुटी

हावड़ा से टाटानगर आ रही ट्रेन (12813) स्टील एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने सोमवार की रात को पथराव किया। पथराव राखामाइंस और गालूडीह स्टेशन के बीच हुई है। पथराव से ट्रेन के सी 2 और डी 4 कोच के शीशे टूट गए। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। पथराव से यात्रियों में भय अवश्य हो गया। इसकी सूचना यात्रियों ने रेलवे के अधिकारियों को दी। इसके बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने कोच की स्थिति को देखा। घटना के संबंध में यात्रियों से पूछताछ भी की। आरपीएफ पथराव करने वालों की पहचान करने में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने तत्काल जांच शुरू कर दी। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। टाटानगर रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दोषियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *