भिलाई| स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के नए सचिव पद पर गुरुवार को मनीष पंत को नियुक्ति की गई है। यह जानकारी बीएसपी प्रबंधन ने दी है। उसके अनुसार सेवा भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कार्मिकों की कल्याणकारी संस्था है। इसके सचिव के पद पर रहे अमूल्य प्रियदर्शी का संयंत्र के महाप्रबंधक, प्रशासन एवं जनसंपर्क के पद पर स्थानांतरण होने से सचिव का पद खाली हो गया था। प्रावधानों के तहत बीएसपी, एचआर कर्मचारी सेवाएं विभाग के उप महाप्रबंधक मनीष पंत को तत्काल प्रभाव से सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।


