स्टूडेंट्स को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी

चूरू | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से निजी स्कूल में बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्राधिकरण पीएलवी रामावतार शर्मा ने स्टूडेंट्स को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसीपल राजीव शर्मा ने की। इस दौरान स्टूडेंट्स को बाल विवाह के दुष्परिणामों व कानूनी कार्रवाई के बारे में बताया गया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अध्यापिका ज्योति शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *