कोटा पुलिस ने स्टूडेंट्स को नई तकनीक सीखने के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके अलावा मोबाइल के अधिक उपयोग से बचने के लिए भी कहा। कोटा शहर पुलिस और लायंस क्लब कोटा नॉर्थ चैरिटेबल सोसायटी की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पुलिस एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में एसपी ऑफिस में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें साइबर सुरक्षा पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साइबर अपराध से बचाव का हथियार जागरूकता
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने की। वहीं मनोवैज्ञानिक लायंस क्लब अध्यक्ष वरुण रस्सेवट ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार जानकारी और जागरूकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इस जानकारी को परिवार और समाज तक भी पहुंचाएं। कार्यक्रम में साइबर थाना टीम सियाराम, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन और कृष्णमुरारी सहित साइबर एक्सपर्ट मौजूद रहे। इस दौरान कई संस्थानों के स्टूडेंट्स ने रैली और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सचिव नितिन भंडारी, विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य और शिक्षक भी मौजूद रहे।


