जयपुर| स्टूडेंट्स ने सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित रचनात्मक ड्राइंग्स व पेंटिंग बनाईं। मौका था प्रादेशिक परिवहन विभाग की ओर से संचालित राज्य सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘चित्रकला प्रतियोगिता एवं सड़क सुरक्षा जागरुकता रथ’ का। इस दौरान अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कलाकृतियों के जरिए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन और ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सेफ ड्राइव जैसे संदेश दिए।


