अमृतस| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल अमृतसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नेताजी के संघर्षमय जीवन और उनके राष्ट्र प्रेम से परिचित कराना था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा-सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत एक लघु नाटिका रही। छात्रों ने नेताजी के जीवन के विभिन्न पहलुओं, विशेषकर ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना, उनके अदम्य साहस और देश के लिए किए गए बलिदान को बेहद संजीदगी के साथ मंच पर उतारा। अध्यक्ष बलबीर बजाज ने कहा कि नेताजी का जीवन अनुशासन और आत्मविश्वास की खुली किताब है। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने कहा कि नेताजी जैसे महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें सही मार्ग दिखाते हैं।


