लुधियाना| आर्य कॉलेज की तरफ से एक ट्रिप का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टूडेंट्स ने मनसा देवी, पिंजौर गार्डन और चौकीधानी में घूम कर लुत्फ उठाया और उनके लिए यह अनुभव यादगार रहा। डॉ. एसएम शर्मा सचिव एसीएमसी ने छात्राओं के लिए इस तरह के मनोरंजक पर्यटन के आयोजन के लिए कॉलेज के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्या डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने कहा कि इस तरह के ट्रिप से विद्यार्थियों में ताजगी आती है और उनके व्यक्तित्व में निखार आता है। प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने कहा कि कक्षा में पढ़ाई के अलावा स्टूडेंट्स के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में सुधार के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस ट्रिप का संचालन डॉ. रजनी बाला, सरिता और अंगिता ने किया।


