स्टूडेंट्स बोले- सीए लाइफ का हिस्सा, पूरी लाइफ नहीं:कहा- देर से ही सही सफलता मिलेगी जरूरी; 11वीं में फेल हुए फिर सीए क्रैक किया

CA फाइनल का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें अजमेर के कई युवाओं ने CA फाइनल एग्जाम क्लियर किया। दैनिक भास्कर से बातचीत में इन युवाओं ने कहा कि सीए लाइफ का हिस्सा है, पूरी लाइफ नहीं। इसलिए असफल होने पर हिम्मत नहीं हारे। मेहनत से सब कुछ सम्भव है। बोले जिनका नहीं हुआ वो फिर से रिस्टार्ट करें शास्त्री नगर अजमेर निवासी चांदनी तोलवानी ने कहा- सीए लाइफ का हिस्सा है। सीए पूरी लाइफ नहीं है। नहीं हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, रिस्टार्ट करें। सीए पेशेंस सिखाता है। पिता हेमंत और मां कविता तोलवानी सहित अन्य परिचित व रिश्तेदारों ने इस सफलता की जर्नी में मेरा साथ दिया और आज सफल हो पाई। नेहरू नगर अजमेर की रहने वाली वंशिका बूलचंदानी ने कहा-लाइफ में कुछ भी हो तो हिम्मत नहीं हारें। जब कुछ हासिल करोगे तो अब तक हुई प्रोब्लम उतनी बड़ी नहीं थी। केवल लक्ष्य के लिए मेहनत करें। पिता राजकुमार व मां सुमन बूलचंदानी की भी मेहनत रही और सदा मोटिवेट किया। सोचा तो कुछ अच्छा करेंगे और कर पाए। सफलता देर से सही, लेकिन मिलेगी जरूर सागर विहार कॉलोनी निवासी विनिता केसवानी ने कहा-किसी भी सब्जेक्ट को लाइटली नहीं ले। सब में मेहनत करे। अगर पूरी मेहनत व लगन से कोई काम किया जाए तो सफलता भले ही देर से मिले लेकिन मिलेगी जरूर। इसलिए हताश होने की जरूरत नहीं। पिता जेठानंद व मां दीपा केसवानी ने भी पढ़ाई में पूरा साथ दिया। अम्बे विहार कॉलोनी के रहने वाले अंकित भंसाली ने कहा-पढ़ाई के साथ माइंड को फ्रेश रखे और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ दूसरी गतिविधियों में भी भाग ले ताकि पढ़ाई बोझ नहीं लगे और मन से मेहनत कर सको। मेहनत, लगन व विश्वास से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता ए.एल. भंसाली व मां शोभा भंसाली के साथ गुरुजन को दिया है। 11वीं में फेल हुआ, फिर सीए क्रैक किया चद्रबरदाई नगर निवासी अविश सोमानी ने कहा-पहले दो प्रयास में असफल रहने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और अंकल सुरेन्द्र सोमानी ने मोटिवेट किया। एक बार तो लगा कि छोड़ देना चाहिए लेकिन पिता सतीष व मां किरण सोमानी ने भी अंकल के साथ समझाया और परिवार के सहयोग से आज यह सफलता पाकर बहुत खुश हूं। दरगाह बाजार निवासी रोहित अग्रवाल ने कहा – पूरी ईमानदारी व लगन से मेहनत की जाए तो हर वो सफलता पाई जा सकती है, जो आप सोचते है। 11वीं में फेल हो गया लेकिन हताश नहीं हुआ। मेहनत की और पिता मनीष अग्रवाल व मां आशा गोयल ने प्रोत्साहित किया। आज यह सफलता मिल पाई। 48 ने पास की परीक्षा द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से फ्राइडे को घोषित किए गए सीए फाइनल के परिणाम में अजमेर के 48 होनहारों ने भी सफलता हासिल की। अजमेर सीए ब्रांच के अध्यक्ष सीए अंशुल हेडा ने बताया कि नवम्बर में परीक्षा का आयोजन किया गया था। अजमेर चैप्टर से फाइनल परीक्षा में करीब 218 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। फाइनल में दोनो ग्रुप क्लियर कर कई विद्यार्थी सीए बने हैं। प्रथम ग्रुप पास-15, द्वितीय ग्रुप पास- 8 व दोनों ग्रुप पास- 25 रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *