स्टेट जूनियर टेनिस प्रतियोगिता में जयपुर की टीम बनी चैंपियन, आज होगा समापन

उदयपुर। 5 दिवसीय इंद्रसिंह बारहठ स्मृति राजस्थान स्टेट जूनियर एवं इंटर जिला टेनिस प्रतियोगिता में जयपुर टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। आयोजन सचिव डॉ. दीपांकर चक्रवर्ती ने बताया कि पहले एकल में जयपुर के प्रियांशु तंवर ने उदयपुर के निखिलेश भट्ट को 8-0 से हराया। दूसरे एकल में उदयपुर के निखिलेश भट्ट ने जयपुर के जेसन जाट को 8-4 से हराया। निर्णायक डबल्स में प्रियांशु तंवर एवं जेसन जाट की जोड़ी ने उदयपुर के नव्य भट्ट एंव निखिलेश भट्ट की जोड़ी को हराकर खिताब जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *