स्टेट पैरा एथलेटिक्स: 30 मेडल प्रतिभागियों ने जीते

भास्कर न्यूज | कोरबा 16वीं राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें किशन लाल सीआरएम ट्रेनर ने गोला फेंक, भाला फेंक और तवा फेंक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड मेडल जीतकर बेस्ट एथलेटिक्स अवार्ड भी अपने नाम करने में सफल रहे। प्रतियोगिता के लिए केयर स्कील फाउंडेशन के प्रेसीडेंट व वाइस प्रेसीडेंट के सहयोग से 13 दिव्यांग प्रतिभाओं को प्रतियोगिता में शामिल कराया था। इसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 20 स्वर्ण पदक, 15 रजत, 4 कांस्य सहित कुल 39 मेडल जीतने में सफल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *