स्टेट हाईवे पर तीन बार पलटी खाकर गिरी कार, VIDEO:रायसेन में गड्ढे में गिरने से पहले अनियंत्रित हुआ वाहन; सड़क पर खड़े लोग सुरक्षित

रायसेन के दीवानगंज क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर तेज रफ्तार कार तील बार पलटी खाई। कार में सवार 4 युवकों को मामूली चोट आई हैं। वहीं सड़क किनारे खड़े लोग भी सुरक्षित हैं। घटना शुक्रवार शाम की है। इसका आज वीडियो सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विदिशा से भोपाल की ओर जा रही कार अत्यधिक तेज गति में थी। अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार पलटते हुए गड्ढे में जा गिरी। कार में चार युवक सवार थे, जिन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार सवार युवक नशे की हालत में थे। कार के पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *