कवर्धा|शहर के करपात्री स्टेडियम का प्रसाधन कंडम हो गया है। यह बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। बाथरूम में हमेशा गंदगी रहता है, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी होती है। असामाजिक तत्वों ने बाथरूम को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इसके लिए फिर से ध्यान देने की जरूरत है। कंडम बाथरूम का निर्माण नए सिरे से किए जाने की जरूरत है। जिससे किसी के लिए खतरा न बने।


