स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा कर्नाटक ने मैचों से रोक हटाई:निजी एजेंसी की रिपोर्ट पर जयपुर से छीन रहे IPL,सरकार स्टैंड ले तो मैच यहीं होंगे

जयपुर से आईपीएल मैचों की मेजबानी छिनना लगभग तय हो गया है। अब सिर्फ राजस्थान सरकार ही हस्तक्षेप करे तभी आईपीएल के मैच जयपुर में करा पाना संभव होगा। राजस्थान रॉयल्स अपना बेस पुणे शिफ्ट करने की तैयारी कर चुकी है। बीसीसीआई के पिछले साल आईपीएल शुरू होने से पहले किए गए एक मेल ने यह तो तय कर दिया है कि अगर जयपुर में आईपीएल मैच होते हैं तो वह राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) ही कराएगा न कि राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल। इस संबंध में बीसीसीआई की ओर से 6 मार्च 2025 के यह मेल किया था। स्टेडियम में भगदड़ के बाद भी कर्नाटक ने दी क्लीन चिट राजस्थान के क्रिकेटप्रेमी किसी भी सूरत में नहीं चाहेंगे कि आईपीएल मैच जयपुर से बाहर जाएं। बेंगलुरू में आरसीबी के आईपीएल चैम्पियन बनने पर स्वागत के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मैचों की मेजबानी पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अब कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक क्रिकेट संघ को मैचों की मेजबानी के लिए क्लीन चिट दे दी है। कर्नाटक क्रिकेट संघ ने एक पत्र जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। सेफ्टी और सिक्योरिटी से संबंधित हर सरकारी एजेंसी से विचार-विमर्श के बाद कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैच कराने की परमिशन कर्नाटक क्रिकेट संघ को दे दी है। सबसे बड़ा सवाल? सरकारी स्टेडियम का सर्वे एक प्राइवेट पार्टी एक प्राइवेट एजेंसी से कैसे करा सकती है कर्नाटक जैसी पहल राजस्थान सरकार और संबंधित एजेंसियों को भी करनी होगी तभी जयपुर में आईपीएल मैच हो सकेंगे। हालांकि सबसे पहले आरसीए से स्टेडियम को लेकर एमओयू होना जरूरी है। दूसरा पहलू… आर्मी डे की शौर्य संध्या पर 20 हजार लोग एसएमएस स्टेडियम में थे। इसके अलावा रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलने आए तब भी 20 हजार क्रिकेटप्रेमियों की उपस्थिति थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की ओर से कराए गए प्राइवेट सर्वे को सुरक्षा के लिए खतरा कैसे मान सकते हैं? जबकि इसमें किसी भी सरकारी सुरक्षा एजेंसी से राय नहीं ली गई है। सवाल यह भी उठता है कि एक सरकारी स्टेडियम का सर्वे एक प्राइवेट पार्टी एक प्राइवेट एजेंसी से कैसे करा सकती है? क्या राजस्थान रॉयल्स ने सर्वे कराने से पहले सरकार या स्पोर्ट्स काउंसिल से परमिशन ली थी? आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्यों के मतभेद भी कारण
आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्यों के बीच आपसी मतभेद भी आईपीएल मैच जयपुर से बाहर जाने का एक कारण बन सकता है। आईपीएल मैच अगर जयपुर में ही कराने हैं तो एडहॉक कमेटी के सभी सदस्यों को इस मुद्दे पर एकजुट होना पड़ेगा और राजस्थान सरकार और बीसीसीआई व आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से बात करनी होगी। “हम तो यही चाहते हैं कि आईपीएल मैच जयपुर में ही हों। इस बारे में हमने बीसीसीआई को मेल भी किया है। इस मसले पर आरसीए एडहॉक कमेटी में कोई मतभेद नहीं है। सभी एकमत से चाहते हैं कि आईपीएल मैच जयपुर में ही हों। इस बारे में हम जल्द ही राजस्थान सरकार से भी चर्चा करेंगे। ” -डीडी कुमावत, कन्वीनर, आरसीए एडहॉक कमेटी राजस्थान रॉयल्स ने प्राइवेट एजेंसी से सेफ्टी सर्वे कराया था। इसमें स्टेडियम को क्रिकेटप्रेमियों की सेफ्टी के लिए खतरनाक बताया गया है। इसी कारण राजस्थान रॉयल्स पुणे शिफ्ट होना चाहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *