स्टेडियम में कबाड़ से बनाए बड़े खिलाड़ियों के पुतले:क्रिकेट, हॉकी, टेनिस व जेवलिन थ्रो वाले खिलाड़ियों के पुतलों का आकर्षण

इंदिरा गांधी स्टेडियम में अलवर यूआईटी प्रशासन ने कबाड़ से बड़े खुलाड़ियों के आकर्षक पुतले बनाए हैं। जिनको देखने के लिए खिलाड़ी आने लगे हैं। ये डमी के तौर पर तैयार किए हैं। जिनमें क्रिकेट, टेनिस, हॉकी व जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी हैं। इससे पहले शहर के कंपनी बाग व नेहरू गार्डन में भी कई तरह की पुतले लग चुके हैं। कहीं योग क्रिया करते हुए हैं। कहीं रेगिस्तान के जहाज ऊंट का आकर्षक पुतला लगा है।
अलवर शहर में नगर निगम की ओर से अनूठी पहल है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में लोहे की वेस्ट से खिलाड़ियों के आकर्षक पुतले तैयार किए गए हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इन पुतलों को बाइक की चेन, जालियों वाले तार, पुराने लोहे के उपकरण और कबाड़ में जाने वाली अन्य वेस्ट सामग्री से बनाया गया है। नगर निगम की इस रचनात्मक सोच ने न सिर्फ स्टेडियम की शोभा बढ़ाई है, बल्कि स्वच्छता और पुनः उपयोग का संदेश भी दिया है।
इंदिरा गांधी स्टेडियम के अलावा कंपनी बाग, नेहरू गार्डन सहित शहर के कई उद्यानों में भी इसी तरह के खिलाड़ी पुतले लगाए गए हैं। खेलों से जुड़े इन पुतलों को देखकर स्थानीय लोग और खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्टेडियम में तैनात सुरक्षा कर्मी गोपाल प्रसाद और वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने नगर निगम कीपहल की सराहना की है।
उनका कहना है कि इस तरह की कलाकृतियां शहर में आने वाले बाहर के लोगों को आकर्षित करेंगी। इससे अलवर की एक सकारात्मक पहचान बनेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम की यह पहल स्वच्छ भारत और सृजनात्मक सोच का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *