स्टेनोटाइपिस्ट के पदों की संख्या में बढ़ोतरी, 22 जनवरी तक किया जा सकता है आवेदन

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विसेस सलेक्शन बोर्ड(पीएसएसएसबी) द्वारा स्टेनोटाइपिस्ट के पदों की संख्या में बढ़ौतरी के साथ ही ऑनलाइन पोर्टल फिर से शुरु किया गया है। बोर्ड द्वारा 11 जनवरी को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था जिसे रद्द करते हुए अब फिर से पोर्टल की शुरुआत कर फिर से आवेदन मांगे गए हैं। पहले जहां 67 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होनी थी अब संख्या में इजाफा करते हुए 99 पद भरे जाएंगे। बोर्ड द्वारा इसके लिए पोर्टल शुरु कर दिया है और उम्मीदवार 22 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस भरने के लिए 24 जनवरी तक का समय दिया गया है। इन पदों के लिए 2023 में आवेदन मांगे गए थे और 11 जनवरी को भर्ती परीक्षा होनी थी। इन 99 पदों में 26 पद महिलाओं के लिए रिजर्व किए गए हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री होनी जरुरी है। इसके साथ ही कंप्यूटर का 120 घंटे का कोर्स किया होना भी जरुरी है या फिर कंप्यूटर कोर्स में ओ लेवल सर्टिफिकेट होना जरुरी है। इसके साथ ही दसवीं स्तर का पंजाबी का पेपर पास होना भी जरुरी है। इन पदों के लिए 37 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नियमों के तहत रिजर्व्ड श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में राहत मिलेगी। जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपये, दिव्यांगजन के लिए 500 रुपये और एक्स-सर्विसमैन के लिए 200 रुपये की फीस रखी गई है। स्टेनोटाइपिस्ट की पोस्ट के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा। इसमें इंग्लिश और पंजाबी की स्पीड का टेस्ट होगा। जिसमें 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी जरुरी है। बोर्ड द्वारा सीनियर सहायक, निजी सहायक, जिला कैशियर के पदों पर भर्ती के लिए 19 जनवरी को ली जाने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। प्रबंधकीय कारणों का हवाला देकर यह परीक्षा स्थगित की गई है। जबकि 12 तारीख को इस परीक्षा में अपीयर होने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों से स्क्रीब के लिए भी आवेदन मांगे गए थे। इस परीक्षा को 16 फरवरी को लेने का निर्णय लिया गया है। वहीं, बोर्ड द्वारा दो अन्य परीक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा के लिए फाइनल तारीख जारी की गई है। पहले बोर्ड द्वारा इनके लिए संभावित तारीख दी गई थी। अब लैबोरेट्री अटेंडेंट और रिसर्च एसोसिएट के लिए फाइनल तारीख दी गई है। लैबोरेट्री अटेंडेंट के लिए परीक्षा 15 फरवरी को होगी और रिसर्च एसोसिएट के लिए 22 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *