स्टेशनपारा के प्रभावितों को मंडी में करेंगे शिफ्ट

धमतरी| रविवार को महापौर रामू रोहरा डागा धर्मशाला पहुंचकर रेलवे प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक भी रेलवे प्रभावित परिवार को असहाय न छोड़ा जाए। सभी को पुराना मंडी परिसर में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाए। साथ ही शिफ्ट किए गए लोगों को पेयजल, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई, और अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान पिंटू यादव, मेघराज ठाकुर, कुलेश सोनी, संतोष सोनकर, संजय देवांगन, छोटू वर्मा, महेंद्र खंडेलवाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *