अलवर शहर में रोड नंबर स्थित काशीराम चौराहे के पास बेसमेंट गोदाम में आग लग गई। आग बुझाने के लिए तीन दमकलों को लगना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आगे को बुझाया गया। गोदाम में काफी धुआं ही धुआं हो गया था। फायर ऑफिसर अमित मीना ने बताया कि रात करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दमकल पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत से गाेदाम में लगी आग को बुझाया गया। असल में गोदाम में आग के कारण अंदर प्रवेश करने की जगह नहीं मिली। नीचे पूरे में धुआं ही धुआं हो गया था। फिर भी तीन दमकल वाहनों के जरिए आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी मिली कि यह स्टेशनरी का गोदाम है। आसपास पूरा बाजार है। समय पर आग पर काबू पा लिया गया। वरना आगजनी बड़ी हो सकती थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।


