रांची|रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ के एएसआई योगेन्द्र कुमार ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम फैजल अंसारी और अली रयान हैं। दोनों लोअर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने मोबाइल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


