भास्कर न्यूज| जांजगीर चांपा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का िवस्तार रेलवे तेजी से करा रहा है। वहीं जांजगीर स्टेशन में िनर्माण का कार्य अब भी धीमा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले चांपा रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण 7.92 करोड़ रुपए से हो रहा है। चांपा मंे अकलतरा के बाद यात्रियों को रैंप और िलफ्ट की सुविधा मिलने जा रही है। वहीं जांजगीर नैला स्टेशन में चांपा की दिशा में अब तक फुट ओवरब्रिज व शेड का ही काम हो पया है। प्लेटफार्म नंबर एक सहित अन्य जगहों पर अभी निर्माण कार्य जारी है। रात में लाइटिंग की व्यवस्था नहीं होने से स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वे यात्रियों से बदतमीजी करने से भी नहीं चूक रहे हैं। चांपा स्टेशन छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जो हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है। जांजगीर-नैला स्टेशन जिला मुख्यालय का प्रमुख स्टेशन हैं। दोनों स्टेशन का सौंदर्यीकरण जारी है। चांपा का लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो गया है, लेकिन जांजगीर का अब भी 50-60 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है। निर्माण में लेटलतीफी से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। चांपा स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों में स्टेशन भवन का विस्तार, सौंदर्यीकरण, प्रतीक्षालयों का उन्नयन, बेहतर लाइटिंग, यात्री सूचना प्रणाली, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, साफ-सफाई और पर्यावरण के अनुकूल सुविधाएं शामिल हैं। अमृत भारत योजना में 6065 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सुव्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र विकसित किया है, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही, स्टेशन परिसर में 500 वर्गमीटर का गार्डन विकसित कर स्थानीय कला एवं संस्कृति की चित्रकारी के माध्यम से सौंदर्यीकरण का कार्य किया है। इसके अतिरिक्त 1600 वर्गमीटर क्षेत्र में रोड सरफेसिंग का कार्य तीव्र गति से जारी है, ताकि यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। साथ ही दो हाईमास्ट लाइट और 43 अतिरिक्त लाइट्स स्टेशन को रात में भी सुरक्षित बनाती हैं। चांपा स्टेशन में प्रतीक्षालयों का उन्नयन व बेहतर लाइटिंग समेत अब तक हुए ये कार्य जांजगीर-नैला स्टेशन में इस सुविधाओं की जरूरत {बिलासपुर साइड में भी एक एफओबी {एफओबी से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट या रैंप {पेयजल व्यवस्था {कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, सफाई {प्रतीक्षालय का उन्नयन। {स्टेशन से नीचे उतरने के लिए रैंप।


