स्टॉपर से टकराई बाइक, युवक की मौत:कोंडागांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लगाए थे अवरोधक, हादसे में एक घायल

कोंडागांव में नेशनल हाईवे- 30 पर लगे एक स्टॉपर से टकराने के बाद बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फरसगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम मांझीआठ गांव में सड़क किनारे स्थित एक स्कूल में जोन स्तरीय प्रतियोगिता चल रही थी। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क पर अवरोधक (स्टॉपर) लगाए गए थे। हादसे में पहली मोटरसाइकिल पर सवार किरण नेताम की मौके पर ही मौत हो गई। वो स्टॉपर से टकराने के बाद अपनी बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ा। दूसरी बाइक पर सवार मंगल राम नाग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फरसगांव पुलिस ने मृतक किरण नेताम के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *