स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में ‘जूनियर मैटानाइया’ की धूम, नन्हें सितारों ने बिखेरे भारतीय संस्कृति के रंग

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर के स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘जूनियर मैटानाइया’ मनाया गया। इस वर्ष का विषय ‘ए कैनवस कॉल्ड इंडिया’ रहा, जिसके माध्यम से प्ले-पेन से लेकर सीनियर केजी तक के नन्हें विद्यार्थियों ने भारत की समृद्ध विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि डॉ. केशव मेहरा और गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. हिमांशु शर्मा द्वारा ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह की शुरुआत पिता-पुत्री के अटूट संबंध पर आधारित एक भावुक प्रस्तुति से हुई, जिसने दर्शकों को आत्मविभोर कर दिया। यह प्रस्तुति समाज में बेटियों के सशक्तिकरण में पिता की भूमिका पर केंद्रित थी। सांस्कृतिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भारत की लोकधुनों, शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के जरिए देश की विविधता में एकता का संदेश दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और टीम वर्क ने सभागार में उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. मेहरा ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। स्कूल प्रिंसिपल ने ‘ए कैनवस कॉल्ड इंडिया’ को बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त मंच बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *