राजसमंद में आज स्टोमिन इंडिया 4 का समापन हुआ। जिला मुख्यालय पर मेवाड क्लब में आयोजित प्रदर्शनी में देश एवं विदेश की नई तकनीक पर आधारित मशीनरी व औजारों के साथ 130 स्टॉल लगाए गए। 4 दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान यहॉ मार्बल व ग्रेनाइट कटिंग मशीन, पोलिस प्लांट, सीएनसी मशीन, रोप, सेगमेंट टूल्स, केमिकल, स्टोन कलर सहित कई प्रकार के उत्पादों व मशीनों की जानकारी दी गई। जिसमें विशेष तौर ग्रेनाइट कटर व सीएनसी मशीन का लाइव डेमों किया गया। स्टोमिन इंडिया के सीईओ मोहन बोहरा के अनुसार प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य स्टोन इंडस्ट्री से जुड़े व्यवसायीयों को नई तकनीक की जानकारी देना जिससे न केवल उनका व्यवसाय की गति बड़े बल्कि आर्थिक रूप से भी उनको फायदा पहुंचाना है। प्रदर्शन में लाइव डेमों से व्यवसायीयों के समय व पैसा दोनों की बचत हुई। प्रदर्शनी में प्रदेश सहित बाहर से आई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको अपने उत्पाद को दिखाने के लिए स्टोमिन इंडिया अच्छा प्लेटफार्म है जहां पर राजसमंद सहित आसपास के मार्बल व ग्रेनाइट के व्यापारी पहुंचे और उनकी मशीनरी के बारे जाना व ऑर्डर किए।


