जयपुर/बेंगलुरु | स्टोवक्राफ्ट लिमिटेड ने दिसंबर सेल के 15वें संस्करण की घोषणा की है। सेल में नए साल के अंकों पर आधारित कीमतों के साथ विशेष कॉम्बो ऑफर पेश किए हैं। इनमें प्रेशर कुकर व इंडक्शन कुकटॉप, ब्रेकफास्ट कॉम्बो (केटल, पानी की बोतल व पॉप-अप टोस्टर) और एलपीजी गैस स्टोव के साथ कुकवेयर जैसे आकर्षक बंडल शामिल हैं। ये ऑफर पिजन ब्रांड के तहत देशभर के लगभग 1.25 लाख रिटेल स्टोर्स, मॉडर्न ट्रेड आउटलेट्स और एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। स्टोवक्राफ्ट के प्रबंध निदेशक राजेंद्र गांधी ने कहा कि यह सेल उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले किचन सामान उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


