स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराई बाइक, 2 की मौत:बिलाईगढ़ में घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, दोनों भटगांव के रहने वाले

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को एक बाइक बेकाबू होकर स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। सिंघीचुआ से घर जा रहे थे। यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है। दरअसल, भटगांव के रहने वाले अभिराज सिदार (18) और मनीष यादव (15) किसी काम से सिंघीचुआ गए थे। शाम को जब लौट रहे थे, इस दौरान अचानक सिंघीचुआ रोड पर बाइक अनियंत्रित हो गई और स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत घटनास्थल पर पहुंचे लोग उन्हें फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। फिलहाल, दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने कही ये बात इस मामले में भटगांव थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के अनुसार, दोनों युवक सिंघीचुआ से भटगांव की ओर आ रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *