स्ट्रीट वेंडर्स दिवस; जल्द बनेगा वेंडिंग जोन और सर्टिफिकेट भी मिलेंगे

जयपुर| जयपुर महानगर थड़ी-ठेला फुटपाथ व्यवसाय संघर्ष समिति ने सोमवार को गाता आश्रम में वेंडर्स दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा ने उनके विस्थापन पर रोक लगाने, उनके हित में कानून की पालना कराने, टीवीसी मीटिंग समय पर करने और प्रशासन को हफ्ता वसूली से रोकने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जल्द ही वेंडिंग जोन बनाकर सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। इस संबंध में समिति अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़ ने वेंडर्स की मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपा। समिति संयोजक बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस मौके पर शहर की कई यूनियन के पदाधिकारी, टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्यों सहित सैकड़ों स्ट्रीट वेंडर्स मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *