रांची | रांची यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय ने सोमवार को डॉ. विद्या झा की लिखित पुस्तक ‘स्ट्रैटेजिक बिजनेस कम्युनिकेशन, ए प्रैक्टिकल अप्रोच’ का विमोचन किया। यह पुस्तक बिजनेस कम्युनिकेशन पर आधारित है और इसके प्रकाशक आईआईपी है। लेखिका सरला बिरला यूनिवर्सिटी में डिप्टी रजिस्ट्रार सह डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। पूर्व वीसी ने कहा कि इस पुस्तक में कम्युनिकेशन की दुनिया के थ्योरी और प्रैक्टिकल अप्रोच के बीच की दूरी को कम करने की कोशिश की गई है। इसके लिए केस स्टडी, रियल लाइफ के उदाहरण और प्रैक्टिकल स्ट्रेटजी का रिफरेंस हैं। प्रो. पांडेय ने कहा कि यह पुस्तक बिजनेस लीडर्स, प्रबंधकों, छात्रों और खुद का व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के लिए एक हैंडबुक का काम करेगी। बिजनेस कम्युनिकेशन के विभिन्न पहलुओं को समझने और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी।


