जालंधर| स्त्री आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में गायत्री महायज्ञ मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री एवं पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने गायत्री मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां डलवाई। मुख्य यजमान सुशीला भगत, संगीता भगत, राकेश भगत, रीता भगत, अश्विनी भगत, नीरु कपूर, मनोज कपूर, मानिक कपूर, श्रुति कपूर, अनामिका कपूर, आदित्य कपूर विशेष रूप से ऐश्वर्या कपूर के विवाह उपलक्ष्य में यजमान बने। इसके बाद पंडित बुद्धदेव, सत्य प्रिया और अरुणा चड्ढा ने भजन और रश्मि घई ने बधाई के गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर अरविंद घई, अजय महाजन, जोगिंदर भंडारी, एस पी सहदेव, मनीष बक्शी, हिंद पाल सेठी, रजनी सेठी, शशि मेहता, गुलशन शर्मा, ज्योति शर्मा, रीटा शर्मा, निधि कपूर, सविता गोस्वामी, रीता गोस्वामी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।


