स्थल बदला , पूर्ववत निर्माण करने की मांग

सुकमा| नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद सुनील यादव ने नपा अध्यक्ष और अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने नपा सीएमओ प्यार कोर्राम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। पार्षद सुनील यादव ने बताया कि वार्ड क्रमांक 8, 9 व 10 के बीच बनने वाले अटल परिसर को अचानक स्थल परिवर्तन करते हुए कुम्हाररास में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि पूर्व नपा अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष, पार्षदों और नगर के लोगों की मौजूदगी में नपा चुनाव से पहले भूमिपूजन किया गया था। एकाएक बिना सूचना स्थल परिवर्तन करने से वार्डवासियों की भावना को ठेस पहुंची है। पार्षद ने बताया कि जनता की मांग के अनुसार पूर्व में नियत स्थान पर अटल परिसर का निर्माण करने की मांग उन्होंने की है। अन्यथा लोगो ंके साथ पालिका घेराव करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *