डूंगरपुर| विद्युत विभाग के अंतर्गत अजमेर डिस्कॉम के सहायक लेखाधिकारी प्रथम मनीष कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण निरस्त कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा। अजमेर डिस्कॉम एस सी एवं एसटी एम्पलाइज वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण निरस्त कराने को लेकर ज्ञापन सौपा। इसमें बताया कि सहायक लेखाधिकारी के खिलाफ कोर्ट में भी मामला लंबित है। इसके कारण इनका स्थानांतरण सलूम्बर कर दिया गया था पर एक बार फिर सलूम्बर से इनका स्थानांतरण डूंगरपुर कर दिया है। इसको लेकर कर्मचारी यूनियन ने प्रत्यार्थी जांच को प्रभावित कर सकता है एवं महिलाओं में डर का माहौल है। इसलिए इनका स्थानांतरण निरस्त किया जाने की मांग की है।


